वियतनाम और कंबोडिया भी राष्ट्र बौद्ध राष्ट्र है। दोनों को ही एक ओर जहां चीन से खतरा है वही दूसरी और मलेशिया, इंडोनेशिया जैसे देश भी वहां खतरा पैदा करने में लगे हुए हैं। दुनियाभर के बौद्ध राष्ट्रों के बौद्ध कट्टरपंथियों का अरोप है कि ईरान और सऊदी अरब यहां के स्थानीय मुसलमानों की मदद करके उन्हें देश के खिलाफ भड़काने का काम करता है। ईरान और सऊदी अरब से धन आता है और उस धन का उपयोग मस्जिद बनाने और व्यापार खड़ा करने में किया जाता है। ऐसा आरोप है कि वर्तमान में थाईलैंड में सऊदी अरब की मदद से आतंक बढ़ा है।
इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि मुस्लिम राष्ट्रों में अल्पसंख्यक बौद्ध लोगों का अस्तित्व खतरे में है। उनके स्तूप, मंदिर और उनकी आबादी पर लगातार हमले होते रहते हैं। इस सब के चलते बौद्ध राष्ट्रों में भी मुस्लिमों के प्रति नफरत बढ़ने लगी है।
जापान : सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जापान में केवल ढाई लाख मुसलमान हैं। जापान में जापानी भाषा ही सर्वोपरि है। वहां कोई इस्लामी या अरबी मदरसा नहीं खोल सकता है। जापान में आज जितने भी मुसलमान हैं उनमें अधिकांशत: तुर्की के हैं। जबसे दुनिया में आतंकवाद की जिहादी लहर चली है, जापानी बहुत सतर्क हो गए हैं।
- एजेंसियां
- एजेंसियां

