webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

शनि का राशि परिवर्तन : 12 राशियों के लिए कैसा होगा गोचर, जानिए

Author कु. सीता शर्मा|
Widgets Magazine
शनि एक न्यायाधीश ग्रह है, जो अपने किए गए कर्म के अनुसार फल देता है। अच्छे कर्म का अच्छा फल और बुरे कर्म का बुरा फल देता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को चर्तुथ नौकर की संज्ञा दी है। वर्तमान में शनिग्रह वृश्चिक राशि कर रहा है, इस समय शनि की साढ़े साती तुला वृश्चिक तथा धनु राशि पर चल रही है। शनि अपनी चाल से दिनांक 26 जनवरी 2017 को वृश्चिक राशि से धनुराशि में प्रवेश करेंगे, तब तुला राशि के जातकों को साढ़े साती खत्म होगी और मकर राशि के जातकों की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। 

 
 
 
मेष लग्न व मेष राशि - मेष लग्न व रशि व शनि का गोचर नवम भाव रहेगा। शनि यहां भाग्य स्थान पर बैठकर लाभ, परिश्रम तथा रोग स्थान को देख रहा है और यह कर्म तथा लाभ स्थान का स्वामी होकर भाग्य में वृद्धि करेगा। धर्म का पालन करने वाले तीर्थ यात्रा, आय के स्वामी बनेंगे, रोग जल्दी ठीक नहीं होगा, मित्रों से कष्ट, पिता से विरोध, स्थान परिर्वतन, धैर्य रखें, कर्म से सफलता अवश्य मिलेगी।
वृषभ लग्न व वृष राशि - शनि वृषभ लग्न व वृषभ रशि अष्टम स्थान पर गोचर करेगा जो भाग्य व कर्म के स्वामी होने से आयु में  कमी, संघर्ष मे कमी, कार्य क्षेत्र मे परिर्वतन, व्यर्थ की, नौकरी में बदलाव, भागदौड़, परंतु गूढ़ विद्या में रूचि बढ़ेगी, गुप्त संबध न बनाएं, कुटुंब में विवाद, वाणी पर नियंत्रण रखें, नई खोज करेंगे, अति उत्साही न बनें।
मिथुन लग्न व मिथुन राशि - शनि नौंवे व अष्टम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव पर गोचर करेगा। विवाह के योग बनेंगे, साझेदारी अच्छी रहेगी, भाग्य में वृद्धि‍, खोज करने की प्रवृत्त‍ि बढ़ेगी, गुप्त विद्याओं में पारंपगत बनेंगे, सुख मकान, वाहन के योग भी बनेंगे, कई प्रकार की ख्याति प्राप्त करेंगे, व्यापार अच्छा चलेगा।
Read more on : शनि शनि ग्रह गोचर साढ़ेसाती राशि‍ परिवर्तन राशि‍यों पर असर ज्योति‍ष एस्ट्रो एस्ट्रोलॉजी 12 राशि‍ पर प्रभाव धर्म संसार Shani Gochar Sadhesati Rashifal 12 Rashi Astrology Jyotish Astro Rashi Parivartan Shani Changing The House