Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. Kamika Ekadashi

कामिका एकादशी कब है जानिए व्रत का महत्व, मुहूर्त, मंत्र और पारण का शुभ समय

Kamika Ekadashi Vrat
Kamika Ekadashi Vrat 2022 : श्रावण माह में कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। कामिका एकादशी सभी तरह की कामना को पूर्ण करती है जबकि पुत्रदा एकादशी संतान सुख की कामना पूर्ण करती है। 
 
कामिका एकादशी : 24 जुलाई 2022 को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह एकादशी श्रावण माह के कृष्ण पक्ष में आती है। दूसरी पुत्रदा एकादशी शुक्ल पक्ष में आती है जो 8 अगस्त को रहेगी।
 
कामिका एकादशी का महत्व : कहते हैं कि इस एकादशी का व्रत रखने से अटके और बिगड़े काम बन जाते हैं। व्रत रखने वाले के पितरों के कष्ट भी श्रीहरि विष्णु दूर कर देते हैं। तीर्थों में स्नान करने का फल अश्वमेघ यज्ञ के समान होता है। श्रीहरि की तुलसी से पूजा करें और कथा सुनेंगे तो इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।
 
तिथि : एकादशी 01:47:13 PM तक उसके बाद द्वादशी। वृद्धि योग।
Kamada Ekadashi Vrat
पूजा मुहूर्त :
1. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:37 से 12:31 तक।
2. गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:34 से 06:58 तक।
4. द्विपुष्कर योग : रात्रि 10:00 से अगले दिन सुबह 05:22 तक। 
3. पारणा मुहूर्त 25, जुलाई को 05:38:09 से 08:21:52 तक।
 
कामिका एकादशी का मंत्र :
1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:।
2. ॐ विष्णवे नम:।
3. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
4. ॐ हूं विष्णवे नम:।
 
विष्णु के पंचरूप मंत्र -
- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:
* ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।