webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. Devshayani ekadashi ka daan

देवशयनी एकादशी पर श्रीकृष्ण और कामधेनु गाय की पूजा के साथ करें 5 शुभ दान

Donation of Devshayani Ekadashi
Devshayani Ekadashi 2022 : 10 जुलाई 2022 रविवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन से भगवान श्रीहरि विष्णु 4 माह के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे और तब तक के लिए मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। सिर्फ व्रत, तप, साधना, दान और पुण्‍य के कार्य ही जारी रहेंगे। देवशयनी एकादशी पर श्रीकृष्ण और कामधेनु गाय की पूजा के साथ करें 5 शुभ दान।
 
 
1. पीली वस्तुओं का दान : देवशयनी एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र, पीले फल, पीला अनाज, पीला मिष्ठान भगवान विष्णु को अर्पण करें इसके बाद ये सभी वस्तुएं योग्य ब्राह्मण या गरीबों में दान कर दें।
 
2. अन्न और गौ का दान : आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी गरीब को भोजन कराना, अन्न दान करना और जरूरतमंद को गाय दान करना चाहिए।
3. मंदिर में दान : नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए मंदिर में गुड़ और चने का प्रसाद वितरण करना चाहिए। घर और परिवार में सुख शांति बनी रहे इस मनोकामना से मंदिर में यथाशक्ति घी, तेल, अनाज, चावल और धन का दान करें।
 
4. बांसुरी दान : देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु के मंदिर या श्रीकृष्ण जी के मंदिर में एक अच्छी और सुंदरसी बांसुरी को भेंट करें। 
 
5. दीपदान : इस दिन अपने पितरों के लिए पिंडदान या श्रीहरि विष्णु के समक्ष दीपदान अर्पित करें। इसके अलावा छाता दान करें।