webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. devshayani ekadashi ka shubh karya

देवशयनी एकादशी पर करें ये 10 शुभ कार्य तो मिलेगा पुण्य, होंगे कष्ट दूर

Devshayani Ekadashi 2022
Devshayani Ekadashi 2022: 10 जुलाई 2022 रविवार के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन के बाद चातुर्मास प्रारंभ हो जाएंगे। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे 10 शुभ कार्य करने से मिलता है पुण्य।
 
1. व्रत : इस दौरान विधिवत व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्त होती है और व्यक्ति निरोगी होता है।
2. पूजा : इस दिन प्रभु श्रीहरि की विधिवत पूजा करने और उनकी कथा सुनने से सभी तरह के संकट कट जाते हैं।
3. तुलसी : इस दिन तुलसी और शालिग्राम की विधिवत रूप से पूजा और अर्चना करना चाहिए।
4. कथा : इस दिन देवशयनी की पौराणिक कथा का श्रवण करें।
5. यात्रा : इस दिन सभी ओर के तीर्थ ब्रज में एकत्रित हो जाते हैं। अत: ब्रज यात्रा पुण्य का कार्य है।
6. वामन : आषाढ़ के महीने में अंतिम पांच दिनों में भगवान वामन की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
7. दान : इस दिन गाय, कौवा, कुत्ते और पक्षियों को अन्नदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
8. स्नान : जल में आंवले का रस मिलाकर स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है और समस्त पाप कट जाते हैं।
9. संतान : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने और ब्राह्मणों को दक्षिणा देने से संतान सुख प्राप्त होता है।
10. श्रीसूक्त : देवशयनी एकादशी पर श्रीसूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें
देवशयनी एकादशी विशेष : शुभ मुहूर्त, व्रत की कथा, उपाय,दान, मंत्र,पूजा विधि और भी बहुत कुछ