
तुला के जातकों के लिए नव संवत्सर या 2017-18 में राशि स्वामी शुक्र के उच्च स्थान में विराजमान होने के कारण धन आगमन के योग तो बन रहे हैं, लेकिन कार्यों को संपन्न करने के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है, हालांकि शुक्र के प्रभाव से ही ऋण लेना भी आसान रहेगा। बाहरी क्षेत्रों से धन प्राप्ति के योग भी आपके लिए इस वित्तीय साल में बनेंगे। वर्षांत पर समय अनुकूल रहने के योग हैं।

