
मेष राशि के जातकों के लिए नव संवत्सर या 2017-18 अच्छा रहने के आसार हैं। मेष राशि स्वामी मंगल स्वराशि के हैं और वित्तमंत्री माने जाने वाले बुध का भी उन्हें साथ मिल रहा है। यह संयोग अच्छे दिनों का संकेत देता है। 28 मार्च से शुरू हुए नव संवत्सर के राजा भी इस बार राशि स्वामी मंगल ही हैं, जो एक और शुभ योग भी बना रहा है।

