
कर्क के जातकों के लिए नव संवत्सर या 2017-18 मिले-जुले परिणाम लाने वाला हो सकता है। बुध व मंगल का योग कर्मक्षेत्र में होने से लाभ-हानि चलती रहेगी। वर्ष का शुरुआती समय अच्छा रहने के आसार हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और धन की कमी आड़े आ रही है तो उसका समाधान निकल सकता है। थोड़ा-सा प्रयास करने पर ऋण भी मिल सकता है लेकिन वर्ष के उत्तरार्द्ध में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

