• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Xi Jinping
Written By
Last Updated : Thursday, 1 July 2021 (09:17 IST)

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाई अपनी 100वीं वर्षगांठ

XiJinping
बीजिंग। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने गुरुवार को तियानमेन चौक पर अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई। चीन के राष्ट्रपति एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के प्रमुख शी जिनपिंग इस समारोह में 'माओ सूट' पहने नजर आए।

 
समारोह की शुरुआत 'फ्लाईपास्ट' के साथ हुई। इस दौरान पार्टी के हजारों कार्यकर्ता देश की सराहना करते हुए गीत गाते नजर आए। इस मौके पर सैन्य परेड नहीं निकाली गई। सेना, वायुसेना और नौसेनाकर्मियों ने एक संक्षिप्त मार्च में भाग लिया। सैन्य बैंड के साथ हजारों स्कूली बच्चों ने सीपीसी की प्रशंसा में गीत गाए। शी भी इस समारोह को संबोधित करेंगे।(भाषा)