• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 14 Febuary 2026 live updates
Last Updated : Saturday, 14 February 2026 (12:34 IST)

दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर बवाल, आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में बड़ा अपडेट, ट्रंप ने खामेनेई को दी धमकी

Iran US War
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर बवाल : दिल्ली में प्रतिष्ठित दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में शुक्रवार रात को जमकर बवाल हुआ। नॉर्थ कैंपस में यूजीसी (UGC) कानून को लेकर प्रदर्शन के दौरान एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सवाल पूछने पर उसे घेर लिया गया, उसका नाम और जाति पूछी गई और उसके साथ हाथापाई की गई। महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ हुई बदसलूकी के बाद कुछ छात्रों का ग्रुप उनके समर्थन में आ गया। मामले के बाद मॉरिस नगर पुलिस स्‍टेशन के बाहर छात्रों का जमावड़ा लग गया और देर रात तक नारेबाजी होती रही। ये छात्र उन छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन्‍होंने महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित बदसलूकी की थी। एक युवा यूट्यूबर इन्फ्लुएंसर छात्रों की भीड़ के बीच घिरी हुई थी। उसने यूजीसी कानून को लेकर सवाल पूछे और इसी दौरान माहौल अचानक गरमा गया। आरोप है कि UGC समर्थकों ने उसके नाम के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई, उससे जाति पूछी गई और फिर धक्का मुक्की, खींचातानी और बदसलूकी की गई। इस घटना से जुड़ी कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें युवती भीड़ के बीच फंसी दिखाई दे रही है। कुछ लोग उसे घेरते हुए नजर आते हैं और पत्रकारों को भी वहां से हटाने की कोशिश की जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला।


11:18 AM, 14th Feb
इंदौर में MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या : इंदौर में 24 साल की MBA छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसका शव उस के बॉयफ्रेंड के रूम में नग्न हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि युवती का अश्लील वीडियो भी एक Whatsapp ग्रुप में भेजा गया था। बॉयफ्रेंड फरार है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इंदौर में 24 वर्षीय MBA छात्रा का decomposed शव उसके क्लासमेट और कथित प्रेमी पियूष धनोतिया के किराए के घर से मिला। मंगलवार से लापता छात्रा की गला दबाकर हत्या की आशंका है। उसी रात उसके फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो ग्रुप में भेजा गया था। आरोपी फरार है, पुलिस जांच जारी है। छात्रा का नग्न शव पूरी तरह से सड़ा हुआ मिला है। उसके सहपाठी के किराए के मकान में मिला था। छात्रा के गले पर रस्सी के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के समय छात्रा के फोन से कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में उसका आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया था। हत्या के समय के आसपास छात्रा के फोन से कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में एक सेक्सुअल वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें उसका चेहरा तो दिख रहा था, लेकिन दूसरे व्यक्ति का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था। अधिकारियों को संदेह है कि वीडियो में दिख रहा दूसरा व्यक्ति वही सहपाठी है जिसके घर में शव मिला था और जो उसका कथित प्रेमी भी था।

10:29 AM, 14th Feb
आज पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी : 14 फरवरी, 2026 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के सात साल पूरे हो गए। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर देश आज ब्लैक डे मना रहा है। सात साल पहले 14 फरवरी, 2019 को एक सुसाइड बॉम्बर ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 78 मिलिट्री गाड़ियों के काफिले में विस्फोटकों से भरी SUV घुसा दी थी, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद ह गए थे। यह घटना साल 2019 में उस समय हुई थी जब एक सुसाइड बॉम्बर ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 2,500 से ज़्यादा जवानों को ले जा रही 78 गाड़ियों के काफिले को निशाना बनाया था। पुलवामा हमले में ड्यूटी पर तैनात सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। आज सभी जवानों को लेटपोरा पुलवामा में CRPF कैंप में श्रद्धांजलि दी जाएगी। 14 फरवरी को शहीद हुए वीरों को याद करने और उनके बलिदान का सम्मान करने के लिए ‘ब्लैक डे’ के तौर पर मनाया जाता है। हर साल देश शहीदों को श्रद्धांजलि देता है। 

10:21 AM, 14th Feb
आरोपी निखिल गुप्ता ने कबूली पन्नू की हत्या : खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में आरोपी निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुप्ता ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में तीन आरोपों को स्वीकार किया। इनमें पैसे लेकर हत्या करवाने की साजिश और धनशोधन के आरोप शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अदालत उन्हें दोषी मानती है, तो उन्हें अधिकतम 40 साल की कैद हो सकती है। उन्होंने जज सारा नेटबर्न के सामने यह कबूलनामा दिया। निखिल गुप्ता (54 वर्षीय) को जून 2024 में चेक गणराज्य से अमेरिका लाया गया था। गुप्ता को चेक गणराज्य में 2023 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका लाए जाने से पहले उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था। अब उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

09:28 AM, 14th Feb
ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाई : अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में युद्धपोतों की तैनाती बढ़ा दी है जिससे तनाव बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुले तौर पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है और कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन ही एकमात्र उपाय है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि कभी कभी डर भी जरूरी होता है। इस तरह से डोनाल्ड ट्रंप ने साफ संभावना जता दी है कि वो क्या चाहते हैं। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि तेहरान में सत्ता परिवर्तन "सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है", क्योंकि उनका प्रशासन सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। जब उनसे ईरान के इस्लामी धार्मिक नेतृत्व को सत्ता से हटाने के बारे में पूछा गया, तो ट्रम्प ने कहा, "ऐसा लगता है कि यही सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है।"