webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Ramnavami Bhog Panjiri Recipe

राम नवमी पर कैसे बनाएं प्रभु श्रीराम की पसंदीदा पंजीरी का प्रसाद

Dhaniya Panjiri
Panjiri Bhog : रामनवमी के दिन भगवान राम को धनिया की पंजीरी का भोग लगाया जाता है। यह भगवान राम का पसंदीदा प्रसाद है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। यह प्रसाद स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

आइए यहां जानते हैं भगवान श्रीराम की प्रिय पंजीरी बनाने की आसान रेसिपी...
 
सामग्री:
1 कप धनिया पाउडर
1/2 कप घी
1/2 कप चीनी पाउडर
1/4 कप कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, किशमिश)
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
 
विधि:
1. एक कढ़ाई में घी गरम करें।
2. धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
3. चीनी पाउडर, कटे हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. पंजीरी को ठंडा होने दें और फिर भगवान राम को भोग लगाएं।
 
पंजीरी बनाते समय धनिया पाउडर को धीमी आंच पर भूनें, ताकि यह जले नहीं इस बात का अवश्य ध्यान रखें। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। पंजीरी को ठंडा होने के बाद ही भगवान राम को भोग लगाएं।