funny joke : रेसिपीज,जो आपका हंसा हंसा कर पेट दुखा देगी
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
प्रस्तुत है "खीर" बनाने का देशी तरीका
एक खीरा ले
अब इसमें से "आ" की मात्रा हटा दे !
आपकी खीर तैयार है
आपको और भी चीज़ें बनाना सिखाएँगे
अब प्रस्तुत है "पेड़ा" बनाने का देशी तरीका
एक पेड़ ले अब इसमें वही "आ" की मात्रा लगा दें जो खीर में से निकाली, आपका पेड़ा तैयार है
खीरा से खीर बनाने की अपार सफलता के बाद..पेश है
"बर्फी" बनाने का सबसे आसान तरीका..
बर्फ का एक टुकड़ा लें, इसमे "ई" की मात्रा लगा दें...
आपकी बर्फी तैयार है...
पेश है लस्सी बनाने का तरीका
एक रस्सी लें, कुछ हटाने की जरूरत नहीं। बस थोड़ा तुतला के बोले। लस्सी तैयार है
corona आगे और चला तो इसी तरह से समय समय पर और भी बहुत सी चीजें बनाना सिखाते रहेंगे
घर में रहिए.... हमारे साथ सीखिए..