webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. 21 days lock down jokes

हंसें और हंसाएं : लॉकडाउन के ये जोक कमाल के हैं

Corona jokes
1. मेकअप के सारे सामान चीख चीख कर कह रहे हैं - मालकिन, ज़िंदा हो या निकल लीं?

 
2.  अलमारी खोली तो देखा साड़ी, कुर्ता, सूट व नाइट गाउन बात कर रहे थे। 
कुर्ता बोला, ‘अपनी सेठानी मर तो नहीं गईं?’
 
सूट बोला, ‘ना, ऐसा नहीं है। लगता है कहीं घूमने गई हैं।’
 
जींन्स टी शर्ट के कानों में जैसे ही ये बात पड़ी, तो दोनों एकसाथ बोले, ‘हमारे बिना तो घूमने नहीं जा सकतीं, हम तो यहीं पड़े हैं।’
 
तभी नाइट गाउन बोला, ‘ऐसा कुछ नहीं है, हमारी तो 24 घंटे की ड्यूटी चल रही है।’
3 . एक बार कोरोना खत्म हो जाए उसके बाद 2 महीने तक घर नहीं आऊंगा।
 
 एक दुखी पति
4. अगर इसी तरह लॉकडाउन बढ़ता रहा तो...
 
वैज्ञानिकों से पहले कोई पति ही कोरोना की वेक्सीन बना डालेगा!
5. किसी ने मुझसे पूछा - घर में बैठे बैठे क्या कर रहे हो?  
 
मैंने कहा - एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस।
 
उसने पूछा - पूछा वो कैसे?
 
मैं बोला - इस ग्रुप का पोस्ट उस ग्रुप में। 
उस ग्रुप का पोस्ट इस ग्रुप में।

ये भी पढ़ें
एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली फिर क्या हुआ : कमाल का चुटकुला