corona, lock down and 21 days jokes : घर बैठे मजा लीजिए चटपटे चुटकुलों का
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
1. एक ग्रुप में चर्चा चल रही थी कि 21 दिन के लॉक डाउन के बाद किसका चेहरा सबसे पहले देखना पसंद करेंगे ???
80 % महिलाओं ने जवाब दिया की काम वाली बाई का
और मजे की बात यह कि 100%पुरुषों ने भी यही जवाब दिया।
2. गब्बर : ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर
ठाकुर : अब तो तू ले ही ले साले। थक गया मैं तो इनको धोते धोते।
3. सुबह 9 बजे रामायण देखते हुए टूकु को यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि राजा दशरथ की तीन रानियां थी। वह बोला, ऐसा कैसे हो सकता है डैडी, मेरी तो सिर्फ एक ही मम्मी है।
मैंने ठंडी सांस भर के कहा, हां क्या करें टूकु, तेरी अगर तीन मम्मी होती तो कितना अच्छा होता...
भीतर से wife ने जोर से कहा, 12 बजे उसको महाभारत दिखाऊंगी जिसमें द्रोपदी के 5 पति थे।
एकदम खामोशी छा गई ।