श्रावण मास को आस्था की दृष्टि से बेहद पवित्र माह माना जाता है और इस महीने में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ आदि के साथ-साथ व्रत-उपवास को भी महत्व दिया जाता है। अगर आप भी इस माह उपवास कर रहे हैं, तो यह 5 बातें सिर्फ आपके लिए ही हैं -
यह भी पढ़ें : गुस्सा हो जाएगा गायब, जानिए 7 बेहतरीन टिप्स
1 सोमवार या अन्य जिस भी दिन आप उपवास करने वाले हैं, उसके दो तीन दिन पूर्व से भोजन में फल और सब्जियां ज्यादा लेनी शुरू कर दें। हां अगर श्रावण उपवास महीने भर तक रखने हैं तो इसके लिए आपको अवश्य ही विशेष तैयारी कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : उपवास में चक्कर आते हैं ? 7 चीजें करेंगी आपकी मदद
2 श्रावण उपवास रखने के दो-तीन दिन पूर्व से ही ज्यादा अन्न खाना शुरू कर दें। उपवास से एक-दो दिन पूर्व एक वक्त रोटी, सलाद और सब्जी और दूसरे वक्त फलों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें : सिर्फ पीठ के बल सोने से मिलते हैं यह 5 फायदे

