8 आपसी रिश्तों की परेशानियों को हल करने के लिए भी पवन घंटी आपके लिए सहायक होगी। साथ ही अपने नन्हें शैतानों को सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो उनके कमरे में भी पवन घंटी जरूर लगाएं। इसकी मधुर आवाज माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगी।
9 अगर अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहते हैं, तो सिल्वर रंग की पवन घंटी को घर की पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इसमें अगर 7 रॉड लगे हों, तो यह काफी लाभ प्रदान करेगी। साथ ही नाम और पैसे की चाहत हो, तो घर के उत्तर-पश्चिम में पीले रंग की पवन घंटी लगाएं। इसमें 6 रॉड होना सही रहेगा।
10 आप चाहें तो अलग-अलग रंगों वाली रंगबिरंगी पवनघंटी लगा सकते हैं। यह माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगी और सकारात्मकता के साथ-साथ उत्साह का संचार करेगी। तो क्यों न नहीं आजमाएं, घर में इस सुमधुर आवाज की चहल कदमी को...।

