घर की खूबसूरती व सकारात्मकता केे लिए इस दिवाली घर लाएं खनकती पवनघंटियां। खिड़कियों और बरामदों को पवन घंटियों से सजाएं, और पाएं मधुर आवाज, शांति और सुकून । लेकिन जब भी अपने घर के लिए पवन घंटी चुनें, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान-
1 कई तरह की भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन पवन घंटियां बाजार में उपलब्ध है। लेकिन आप जब पवन घंटी चुनें तब खोखली व पतली नली वाली को ही चुनें। यह हवा में आसानी से लहराकर मधुर आवाज करती है। साथ ही अगर 6 या 7 रॉड वाली पवन घंटी लगाएंगे तो घर में संपन्नता आती है।
2 धातु के बनी पवन घंटी या विंड चाइम हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं, क्योंकि इन दिशाओं में यह भाग्योदय कराती हैं। इसका कारण यह है कि यह यह दिशाएं धातुओं की होती है। वैसे,पवन घंटी हमेशा सकारात्मकता ही पैदा करती हैं, आप चाहें तो इसे साज-सज्जा के रूप में लगाएं या अन्य कारणों से।
3 आप चाहें तो लकड़ी की बनी पवनघंटी भी ले सकते हैं। लकड़ी या खास तौर से बांस की बनी पवन घंटियां प्राकृतिक दिखने के साथ ही घर-गृहस्थी के मामले में शुभ मानी जाती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना हमेशा शुभ होता है। कांच की बन पवन घंटियां भी घर की शोभा बढ़ा सकती है, लेकिन यह अगर भारी हुई तो मधुर आवाज पैदा नहीं करेंगी।

