4 दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। चाहें तो नींबू निचोड़कर पानी पी सकते हैं, यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया रहेगा।
5 जिन चीजों में शर्करा की मात्रा अधिक हो उनसे बिल्कुल दूरी बना लें और खाद्य पदार्थों में वसा की मात्रा पर भी विशेष ध्यान दें।
6 सुबह का नाश्ता भले ही अच्छी मात्रा में करें लेकिन रात का खाना बिल्कुल हल्का हो इस बात का ध्यान रखें। रात का खाना हमेशा के समय की अपेक्षा जल्दी खाएं और खाने व सोने के समय में अंतर रखें।
7 एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के लिए दिनभर में दो से तीन बार ग्रीन-टी पिएं। यह आपको हल्का महसूस कराएगी और उर्जावान बनाए रखने के साथ तनाव से भी दूर रखेगी।

