याददाश्त आपकी तेज हो तो याद होगा कि अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' और आमिर की 'पीके' की कहानी लगभग समान थी। अंधविश्वास और ढोंगियों के खिलाफ इन फिल्मों ने अपनी आवाज बुलंद की थी। 'पीके' की शूटिंग चल रही थी और इसी बीच 'ओह माय गॉड' प्रदर्शित हो गई। आमिर ने तब अपनी फिल्म में कुछ बदलाव कर लिए। फिल्म का प्रदर्शन कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया। 'ओह माय गॉड' को जब लोग भूलने लगे तब 'पीके' लेकर आए। तब 'पीके' का क्लाइमैक्स बदलने की खबरें भी आईं। शायद 'सुल्तान' देख कर भी आमिर 'दंगल' में कुछ बदलाव कर लें। हालांकि 'दंगल' की बहुत सारी शूटिंग हो चुकी है। ज्यादा काम बाकी नहीं है, लेकिन आमिर चाहे तो सब कुछ हो सकता है। वे हमेशा निर्देशक पर भारी पड़े हैं। फिलहाल तो 'सुल्तान' का ट्रेलर देख आमिर की नींद उड़ी हुई है। 'सुल्तान' का बेसब्री से वे इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद वे अपने मोहरे चलेंगे।

