सुल्तान का ट्रेलर ज्यादातर लोगों को पसंद आया है। बॉलीवुड की दुनिया में चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि फिल्म ढाई सौ करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी या साढ़े तीन सौ करोड़ का। फिल्म को लेकर सभी में उत्सुकता है, फिर ईद के उत्सवी माहौल में तो दर्शक सलमान की फिल्म पर बिना सोचे-समझे टूट पड़ते हैं। फिल्म के अच्छे-बुरे से उन्हें कोई लेना-देना नहीं होता। वे तो बस अपने प्रिय सितारे को बड़े परदे पर देख झूम उठते हैं। इधर बॉलीवुड के एक खबरची ने ऐसी खबर दी कि यकीन ही नहीं हुआ। उसने बताया कि सुल्तान का ट्रेलर देख एक सुपरस्टार की तो नींद उड़ गई। खतरा महसूस कर रहा है बेचारा...। नाम लिया उसने आमिर खान का।
क्यों खतरा महसूस कर रहे हैं आमिर.... अगले पेज पर


