Astrology Zodiac Taurus Hom.htm

Tue, 31 Mar 2026

Notifications

वृषभ वृषभ
घर-परिवार

वृषभ राशि के लोग एक सफल माता-पिता बनते हैं। बच्चों के प्रति उनके मन में अत्यन्त प्रेम तथा समझदारी की भावना होती है। वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को कन्या या संतान से सुख मिल पाता है। रिश्तेदारी से हमेशा दूर रहते हैं। वृषभ राशि के व्यक्ति वस्तुस्थिति को मधुर शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते हैं। स्वयं आराम पसंद होने के साथ-साथ अपने परिजनों को भी अपने आनंद में सहभागी बनाते हैं। इस राशि के लोग अपने परिवार तथा मित्रों के प्रति सदैव ईमानदार तथा सहायक होते हैं। घरेलू चिंताओं में उलझे रहना और उन्हीं पर सोचते रहना, उसके लिए कष्टदायी होता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से वह बहुत घबराता और दूर भागता है। पारिवारिक स्थितियां उसे बहुत परेशान करती हैं। परिवार के मुखिया के रूप में वह एक असफल व्यक्ति होता है। उसे अपनी संतान का भार उठाने में विशेष रुचि नहीं होती। घर गृहस्थी के कामों से वह अपने को अलग रखना ही पसंद करता है। वृषभ राशि का मनुष्य अपने आप में केंद्रित होकर अपने प्रियजनों को दुःखी बना देता है। उससे हर समय संपर्क स्थापित कर पाना संभव नहीं होता। वह प्रायः अपने आप में सिमट जाता है। एकान्तवासी या अचानक गंभीर हो उठना इस राशि के व्यक्ति की विशेषता है, पर इस स्थिति से मुक्त होने पर वह स्वयं को अधिक तुष्ट, सुखी एवं शक्तिशाली अनुभव करने लगता है।