Astrology Zodiac Saggitarius Hom.htm

Sunday, 29 March 2026

Notifications

धनु धनु
घर-परिवार

धनु राशि के लोग बाल्यावस्था में कष्ट उठाते हैं तो बाद में सुख भोगते हैं। अपने परिवार व अपने से बड़े लोगों को आदर देते हैं। इनमें समाज सुधार की पर्याप्त इच्छा भी पाई जाती है। दूसरों को परामर्श देना इन्हें अत्यंत प्रिय होता है। इनके माता-पिता अथवा सास-ससुर में से किसी एक से मतभेद भी हो सकता है। ये अपनी बड़ी संतान के विषय में काफी चिंतित रह सकते हैं। इनके भाई-बहनों की संख्या कम होगी तथा इनमें से एक की अल्पायु में मृत्यु हो जाने की संभावना रहेगी। इस राशि वालों के मित्र अधिक होंगे, परन्तु किसी एक मित्र के कारण विशेष हानि पहुंचने की संभावना भी रहती है। अपनी बुद्धिमत्ता, चतुराई एवं मिलनसार स्वभाव के कारण ये देश के अतिरिक्त विदेशों में भी अपने बहुत से मित्र बना लेंगे।