Astrology Zodiac Pisces Luc.htm

Sunday, 29 March 2026

Notifications

मीन मीन
आजीविका और भाग्य

मीन राशि वाले व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा इसका सही-सही मान तो जन्म पत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही हो सकता है, सामान्यतः मीन राशि वालों का कला, संगीत, काव्य तथा लेखन से स्वाभाविक संबंध होता है। अतः ये इस क्षेत्र में पर्याप्त ख्याति एवं सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ये रहस्यों की ओर आकर्षित होते हैं तथा भाषा, खोज, समुद्र एवं कल्पना प्रधान कार्यों में रूचि रखते हैं। ये नर्तक रसायनशास्त्री, गोताखोर, तेल अधिकारी तथा फोटोग्राफर भी हो सकते हैं। इन्हें साहित्य प्रभावित करता है अतः ये प्रकाशन कार्य में रूचि ले सकते हैं। इनके अंतर्ज्ञान से प्रभावित होकर इनमें सलाह तथा सहायता लेने के लिए आते हैं। अतः इनके लिए ज्योतिषी सामुद्रिक शास्त्रों एवं अंकशास्त्री का पेशा भी उचित है। मीन राशि के जातकों के लिए आजीविका के अन्य पेशे गुप्तचर, सौन्दर्य विशेषज्ञ, जल सेनाधिकारी संग्रहालय, पुस्तकालय अथवा सैनीटोरियम का अध्यक्ष होना भी अच्छा रहता है। जिस मकान का मुख्य द्वार उत्तर-पश्चिम में हो अथवा मकान में दो, चार या छह कमरे हों अथवा मकान गली के बीच में हो, तो उसमें रहने से सुख मिलता है। समुद्र या नदी किनारे रहने से लाभ होता है जन्मस्थान से दूर ही उनका भाग्य चमकता हुआ देखा गया है। आपकी राशि में यदि शुक्र पड़ा हो तो उस स्थान का फल अशुभ मिलता है। मीन राशि के साथ बुध ग्रह पड़ा होने पर आप जीवन में अशांत ही बने रहेंगे और मस्तिष्क में अनेक प्रकार के तर्क-वितर्क बने रहेंगे। इनके परिमार्जन हेतु उपर्युक्त उपाय करना चाहिए।