Astrology Zodiac Leo Mrg.htm

Friday, 27 March 2026

Notifications

सिंह सिंह
विवाह और दांपत्य जीवन

सिंह राशि के जातक दूसरों की सहायता करने वाले, प्रेमी स्वभाव के तथा दूसरों को प्रसन्न देखना चाहने वाले होते हैं। वे एक अच्छे पति भी सिद्ध होते हैं। सिंह राशि के जातकों के विवाह में बाधा पड़ती है और अकसर प्रथम विवाह की बातचीत बिगड़ जाती है, बाद की बातचीत से विवाह होता है। अर्थात इनकी पहले सगाई टूट जाना भी संभव है। विवाह से भाग्योदय होता है। सिंह राशि का व्यक्ति व्यवहार में कठोर होता है। उसे क्रोध भी जल्दी आता है। क्रोध में वह किसी भी सीमा तक जा सकता है। क्रोधावेग में वह अपने प्रिय से प्रिय व्यक्ति का भी अहित कर सकता है। सिंह राशि के क्रोध को झेल पाना सरल नहीं होता है। उत्तेजना के कारण वह लगभग पागल सा हो जाता है। उस पर तब नियन्त्रण कर पाना असंभव हो जाता है। इनका जीवनसाथी इनके क्रोध को सहता रहता है। हालांकि ये अंदर से भावुक होते हैं।