Astrology Zodiac Leo Frnd.htm

Friday, 27 March 2026

Notifications

सिंह सिंह
इष्ट मित्र

सिंह राशि वालों की मेष, कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कन्या व मीन राशि वाले व्यक्तियों से मित्रता रहती है तथा भागीदारी अच्छी बनी रहती है। वृषभ, तुला, मकर व कुंभ राशि वाले व्यक्तियों से हानि होती है। कुम्भ तथा वृषभ के साथ सिंह का संबंध अच्छा नहीं होता। दूसरे सिंह राशि वाले के साथ संबंध इस बात पर आधारित होता है कि दूसरा पक्ष अपने को किस सीमा तक सहयोग को तैयार है तथा वह दूसरे पक्ष को किस सीमा तक अपनी विशेषताओं के प्रदर्शन का अवसर देता है। चूंकि सिंह राशि वालों को लोग बहुत स्नेह करते हैं इसलिए इनके मित्रों की संख्या अपिरिमित होती है तथा लोगों को उनकी संगति अच्छी लगती है। मेष राशि वाले सिंह के अच्छे मार्गदर्शक तथा प्रेरणादायक होते हैं। कुम्भ राशि वालों के साथ विवाह-संबंध अच्छा रहता है। वृषभ राशि वाले उन्हें स्वप्न और सत्य का अंतर समझा सकते हैं। दूसरे सिंह राशि उन्हें परिहास एवं अनुभवों से लाभान्वित कराती है तथा प्रकाश में लाने में योग देती है। वृश्चिक राशि उनके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। सिंह राशि वाले कर्क तथा कन्या राशि के गुणों के विशेष प्रशंसक होते हैं। वे एक अध्येता के रूप में अपनी प्रसिद्धि चाहते हैं। अपनी आदतों में कुछ परिवर्तन लाकर वे अपने सभी संकटों से सहज ही में मुक्त हो सकते हैं। सिंह राशि वालों को अपने मनोविनोद के लिए मिथुन, रहस्य भाव के लिए कर्क, सज्जनता पूर्ण व्यवहार के लिए तुला, बौद्धिक एवं शारीरिक आकर्षण के लिए मेष राशि वालों की सहायता लेनी चाहिए।