Astrology Zodiac Capricorn Fin.htm

Friday, 27 March 2026

Select Your Language

Notifications

मकर मकर
आर्थिक पक्ष

मकर राशि वाले अपने ही उद्यम से अपने भाग्य का निर्माण करते हैं तथा अपने द्वारा उपार्जित सम्पत्ति को नष्ट नहीं करते। इच्छा शक्ति प्रबल होती है अतः ये अपने ध्येय में सफल होते हैं। यद्यपि ये लोग अधिक धनी नहीं होते, फिर भी समाज में इनका स्थान प्रतिष्ठापूर्ण होता है क्योंकि परोपकार में धन खर्च करने में इन्हें संकोच नहीं होता।इस राशि वाले व्यक्तियों के पास चाहे पैसा रहे या नहीं रहे, किन्तु इनका खर्च का काम कभी नहीं रुकता है। दूसरों को मदद देने में हमेशा अग्रसर रहते हैं। कई बार आर्थिक लापरवाही के कारण जीवन में ऋण एवं आर्थिक संघर्ष की स्थिति का सामना करते हैं।।