Astrology Zodiac Cancer Wkn.htm

Wednesday, 25 March 2026

Select Your Language

Notifications

कर्क कर्क
स्वभावगत कमियां

कर्क राशि वाले अपनी रुचि के अनुसार निर्माण करने में पुराने विचार तथा मान्यताओं को त्याग सकते हैं। यदि उनका कोई साथी या मित्र उसकी कल्पना में ठीक नहीं बैठता तो वे उसकी उपेक्षा भी कर सकते हैं। यह लोग विरोधाभासों के प्रतीक होते हैं। अत्यन्त कठोर पर अत्यन्त विनम्र, अत्यंत दृढ़ मन से अत्यन्त दुर्बल होते हैं। उनकी कुछ असंभव इच्छाएं होती हैं। भावनाएं बालक जैसी होती हैं और सहज ही चोट खा जाते हैं। चंद्रमा से संबंधित होने के कारण इनका मन क्षण-क्षण बदलता रहता है। कमियों से बचने के उपाय इस राशि वाले व्यक्तियों को सोमवार का उपवास, सोलह सोमवार का व्रत अथवा सत्यनारायण, शिव दत्तात्रय या गणेश की पूजा लाभदायक रहेगी। चंद्रमा का जप भी उपयोगी रहेगा तथा कष्ट दूर होंगे। श्वेत वस्त्र व चावल, चांदी, घी, मोती, सफेद पुष्प, कपूर एवं सफेद वस्तुओं का दान लाभकारी है। 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' - इस मंत्र का 11,000 जाप करना मनोकांक्षा पूर्ति में सहायक है। दूसरों की नकल न करें, आलोचना न करें, दिखावा न करें। भावुकता त्याग कर समय की महत्ता को समझें और प्रत्यनशील रहें तो सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी।।