Astrology Zodiac Cancer Mrg.htm

Wednesday, 25 March 2026

Select Your Language

Notifications

कर्क कर्क
विवाह और दांपत्य जीवन

कर्क राशि वालों को समान स्तर का जीवनसाथी चाहिए। कर्क राशि के जातक स्वतंत्र रहना ही अधिक पसंद करते हैं। पत्नी के अधिकार में रहना या खुशामद करना बिलकुल पसंद नहीं। यदि जीवनसाथी इनके कार्य में हस्तक्षेप करता है, तो वह भी इन्हें पसंद नहीं आता है। ये व्यक्ति जिद्दी भी होते हैं और इसी कारण तकलीफ भी उठाते हैं। अपना प्रभाव जीवनसाथी तथा दूसरों पर रखते हैं। व्यर्थ की बातचीत या काम पसंद नहीं करते हैं। इन्हें पत्र लिखने का भी समय नहीं रहता है अतः अपनी पत्नी को भी समय नहीं दे पाते। ईमानदार होने से पैसा जमा नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से पत्नी के आधीन रहते हैं अथवा रहना पड़ता है।