Astrology Zodiac Cancer Lov.htm

Tue, 31 Mar 2026

Notifications

कर्क कर्क
प्रेम संबंध

प्रेम के मामले में कर्क राशि वालों को गंभीरता पसंद है। प्रेम का सस्तापन उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगता है। सैक्स के संबंध में उसके विचार घर तथा बच्चों आदि पर आधारित रहते हैं। भोजन और सैक्स उसके लिए समान वस्तुएं हैं। सैक्स के क्षेत्र में रहस्यात्मकता उन्हें विशेष प्रिय होती हैं। कर्क राशि की ओर आकर्षित होने वाले व्यक्ति आदर्श तथा यथार्थ के सम्मिश्रण होते हैं। कर्क राशि के लोगों को यदि कभी-कभी प्रेम के चक्कर में हानि भी उठानी पड़ती है। प्रेम के मामले में बहुत सावधानी से काम लें। भावुकता की अति से बचकर चलें। सैक्स के प्रति अपने आकर्षण को स्वाभाविक एवं संतुलित बनाएं। साथ ही किसी से वचनबद्ध होने से पूर्व हर बात पर भली-भांति विचार तथा तुलना कर लेनी चाहिए। विपरीत लिंग से संबंध कर्क राशि वाले एकपक्षीय प्रेमी होते हैं तथा कर्क राशि वालों के लिए सैक्स कोई पृथक तथा विशिष्ट वस्तु न होकर घर-परिवार से संबंधित होती है। वृश्चिक तथा मिथुन राशि के विपरीत लिंगी कर्क के अच्छे सहयोगी हो सकते हैं। कर्क राशि वाले प्रेम के मामले में किसी बंधन को स्वीकार नहीं करते।