Astrology Zodiac Aries Luc.htm

Thu, 2 Apr 2026

Notifications

मेष मेष
आजीविका और भाग्य

राशि चक्र की प्रथम राशि मेष में जन्म लेने वाले व्यक्ति नेता एवं अग्रणी व्यक्ति हो सकते हैं। इस राशि का 'मगल' ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि का व्यक्ति अच्छे उद्देश्य को सरलता से प्राप्त कर सकता है। इन्हें राजकीय लाभ व सहयोग मिलता है। नेता बनकर राजनीति के क्षेत्र में लोकप्रिय होना चाहते हैं। हर समय उपदेश देना और कुछ नया सृजन करने की धुन भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करने को तत्पर करती है। यह क्रियाशील मस्तिष्क के स्वामी रहते हैं। संघर्षरत रहने की प्रवृत्ति होती है। नेतृत्व का गुण प्रधान रहने के कारण प्रशासन संबंधी एवं नेतृत्व प्रधान कार्यों में विशेष सफल रहेंगे। विशेष कर बहादुरी एवं विशेष श्रम वाले कार्य को करने में रुचि रखते हैं। सर्वेक्षण, विद्युत मशीनों, पुलिस, सेना, डॉक्टरी, खजिन विज्ञान, बिजली तथा कृषि कार्य एवं नेतृत्व प्रधान कार्यों में विशेष सफल रहेंगे। कुशल संगठनकर्ता, नेतृत्व करने वाला नेता, जासूस, प्रवर्तक, विक्रेता, सुधारक, इन्सपेक्टर, पुलिस विभाग, दलाल, नीलामकर्ता, सलाहकार, निरीक्षक, भूमि, तांबा, लोहा एवं मशीनरी संबंधी कार्यों में सफल हो सकते हैं।