मेष
यह समय आपको भविष्य की चिंताओं को छोड़कर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है, क्योंकि आपके अंदर अपनी क्षमताओं को पहचानने और कुछ नया शुरू करने की तीव्र इच्छा जाग सकती है। परिवार में कोई छोटा उत्सव या मिलन आपके रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ाएगा, जबकि जीवनसाथी की आर्थिक प्रगति आपको मानसिक सुरक्षा दे सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में आकर्षण का नया अध्याय खुल सकता है।