webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Effect of Trigrahi Yoga

वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग, जानिए कौनसी 3 राशियों को होगा फायदा

Effect of Trigrahi Yoga
Trigrahi Yog in Vrishchik: 11 नवंबर 2022 को शुक्र, 13 नवंबर को बुध और अब 16 नवंबर को सूर्य ग्रह वृश्‍चिक राशि में गोचर करने लगेंगे। सूर्य, बुध और शुक्र का एक ही राशि में संचरण त्रिग्रही योग बना रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस योग से धनलाभ या अन्य किसी भी तरह का लाभ हो सकता है।
 
त्रिग्रही योग का प्रभाव : सूर्य मान सम्मान, पदोन्नति और राजकार्य में सहयोग करेगा। बुध नौकरी और व्यापार में उन्नति देगा और शुक्र वाहन, संपत्ति या पारिवारिक सुख देगा।
1. मकर : मकर राशि के लिए यह त्रिग्रही योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी।
 
2. कुंभ : आपकी राशि के दशम भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। यह गोचर फलदायी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। अवधि में आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होने की संभावना है।
 
3. मीन : आपकी राशि के नौवें भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और उच्च शिक्षा में उन्नति होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो वो भी पूरा होगा।