webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. hindu-raudra-samvatsar-2083-5-big-predictions

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

Rudra Samvatsara Astrology Predictions 2083
क्या हम एक बड़े वैश्विक बदलाव की दहलीज पर खड़े हैं? ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2083' का आगाज होने जा रहा है, जिसे 'रौद्र' संवत्सर के नाम से जाना जाएगा। कालचक्र का यह वही पड़ाव है जो ठीक 60 साल पहले वर्ष 1966 में आया था—एक ऐसा साल जिसने लाल बहादुर शास्त्री का जाना, इंदिरा गांधी का उदय और दुनिया भर में सत्ता पलट जैसी भीषण उथल-पुथल देखी थी।
19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष 2028 प्रारंभ होगा जिसका नाम रहेगा- रौद्र संवत्सर। यह संवत्सर 19 मार्च 2026 गुरुवार से प्रारंभ होकर 07 अप्रैल 2027 को समाप्त होगा। रौद्र संवत्सर में गुरु के राजा और मंगल के मंत्री होने के चलते कई तरह की घटनाओं के प्रबल योग बन रहे हैं।
अब 2026 में, जब ग्रहों के मंत्रिमंडल में ज्ञान के कारक 'गुरु' राजा और अग्नि तत्व 'मंगल' मंत्री की भूमिका में होंगे, तो प्रकृति और राजनीति में ऐसे बदलावों के संकेत मिल रहे हैं जिन्हें टालना नामुमकिन है। एआई (AI) का चरम विकास हो या सीमाओं पर बढ़ता तनाव, ज्योतिष की ये 5 भविष्यवाणियां न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य की ओर इशारा कर रही हैं।
 

संवत्सर फल का सारांश

राजा गुरु: न्याय, सुख, अच्छी फसल, शिक्षा और धार्मिक कार्यों में वृद्धि, लेकिन अतिचारी होने से इसकी गारंटी नहीं।
मंत्री मंगल: साहस, सैन्य विजय, अग्नि भय, विस्फोट, राजनीतिक उथल-पुथल, भयानक युद्ध।
रौद्र नाम: प्राकृतिक प्रकोप, नरसंहार, जनविद्रोह और सत्ता परिवर्तन के संकेत।
ग्रह गोचर: अतिचारी गुरु से मौसम में भारी बदलाव, मीन के शनि से जनविद्रोह और सत्ता परिवर्तन, मंगल से युद्ध और कुंभ के राहु से तकनीक में अप्रत्याशित विकास होगा।

1. भयानक युद्ध:

दुनिया में जहां पर भी युद्ध हो रहा है वह आने वाले समय में और भी भयानक स्थिति में पहुंच जाएगा। इसी बीच भारत पर आतंकवादी हमले की फिर से संभावना बन रही है जिसके चलते एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच छोटे स्तर का युद्ध हो सकता है। कई देशों की भूमि पर कब्जा होगा।
 

2. किसी बड़े नेता का निधन और उदय:

इस संवत्सर में किसी 2 बड़े राजनीतिज्ञों का निधन होगा। कई देशों में सत्ता परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। विश्‍व पटल पर एक ऐऐसे नए नेता का उदय होगा जिसका प्रभाव संपूर्ण विश्‍व पर रहेगा। भारत की राजनीति में भी बड़ा परिवर्तन होने की संभावना प्रबल है। 2026 में भारत में बड़े नीतिगत बदलाव होंगे।
 

3. बड़ा समझौता:

वैश्‍विक मंच पर कई देशों के समझौते के बीच ही कोई ऐसा बड़ा समझौता होगा जो विश्‍व राजनीतिक पर गहरा असर डालेगा। यह समझौता कई देशों के लिए आफत साबित हो सकता है। 
 

4. अंतरिक्ष की रेस और एआई क्रांति:

भारत, अमेरिका, चीन, रशिया और जापान में अंतरिक्ष को लेकर रेस बढ़ जाएगी। AI तकनीक के आने के बाद दुनिया में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे बदलाव जिसकी की कल्पना नहीं की गई होगी। अब तक हम AI को केवल एक उपकरणकी तरह इस्तेमाल कर रहे हैं (जैसे प्रश्न पूछना या फोटो बनवाना), लेकिन अब यह हमारे साझेदार (Partner) के रूप में विकसित होता जा रहा है। AI अब केवल स्क्रीन के अंदर नहीं रहेगा। एआई-संचालित रोबोट अब जटिल फिजिकल टास्क को समझने और करने में पहले से कहीं अधिक सक्षम होंगे। आने वाले एक-दो वर्षों में दुनिया भर की सरकारें कट्टरपंथी विचारधारा के प्रसार को रोकने के लिए एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करेंगी।
 

5. समान नागरिक संहिता और शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव:

भारत सहित कई देशों में कट्टरपंथ को कम करने के लिए कानूनों को व्यक्तिगत धर्म के बजाय 'राष्ट्र प्रथम' की नीति पर लाया जाएगा। कट्टरपंथ की जड़ें अक्सर शिक्षा में होती हैं। इसलिए आने वाले समय में शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे और लोगों की सोच को को बदलने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।  

इस भविष्‍यवाणी को नए तरीके से समझें: 

 

1. सत्ता का 'रौद्र' रूप: बड़े प्रशासनिक और कानूनी फैसले

संवत्सर का नाम 'रौद्र' है और मंत्री 'मंगल' हैं। इसका स्पष्ट संकेत है कि सरकारें अब नरम रुख छोड़ने वाली हैं। भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) या कट्टरपंथ विरोधी बड़े कानून लागू हो सकते हैं। भ्रष्टाचार और आंतरिक सुरक्षा के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जिसकी कल्पना पहले नहीं की गई थी।
 

2. प्राकृतिक चुनौतियां: अग्नि और भूगर्भ की हलचल

मंगल अग्नि तत्व का स्वामी है। इस साल गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दुनिया के किसी हिस्से में बड़े ज्वालामुखी विस्फोट या भीषण भूकंप की आशंका रहेगी। 'रौद्र' नाम के अनुरूप प्रकृति अपना उग्र रूप दिखाएगी, जिससे मानव जाति को पर्यावरण के प्रति सचेत होना पड़ेगा।
 

3. एआई (AI) का महाविस्फोट: मशीनों का वर्चस्व

1966 में जो औद्योगिक क्रांति का बीज पड़ा था, वह 2026 में 'AI रिवोल्यूशन' बनकर फटेगा। एआई अब केवल चैट करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह इंसानी नौकरियों और दैनिक जीवन के फैसलों में हस्तक्षेप करना शुरू कर देगा। यह तकनीक दुनिया के काम करने के तरीके को 360 डिग्री बदल देगी।
 

4. वैश्विक सीमा विवाद और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

राजा गुरु और मंत्री मंगल की मित्रता भारत जैसे देशों के लिए रक्षा के क्षेत्र में वरदान साबित होगी। सीमा पर चल रहे पुराने विवादों का अंतिम समाधान निकालने की कोशिश होगी। सैन्य शक्ति के मामले में भारत एक 'ग्लोबल सुपरपावर' के रूप में उभरेगा, और अंतरिक्ष विज्ञान (Space Tech) में कोई ऐसी खोज होगी जो दुनिया को हैरान कर देगी।
 

5. अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: डिजिटल करेंसी का युग

शनि और शुक्र की युति (जो मीन राशि में है) संकेत देती है कि पारंपरिक बैंकिंग और करेंसी के स्वरूप में भारी बदलाव आएगा। डिजिटल गोल्ड और क्रिप्टो पर सरकारी नियंत्रण बढ़ेगा। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लंबे समय के लिए नई आर्थिक व्यवस्था की नींव इसी साल रखी जाएगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ये भी पढ़ें
17 मार्च को मासिक शिवरात्रि: आधी रात को कर लें ये 1 छोटा सा काम, टल जाएगी हर बड़ी मुसीबत