webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Planetary changes in the month of November 2022

November 2022 : नवंबर के महीने में कौन से ग्रहों का होगा परिवर्तन?

March 2022 planetary change
November 2022 Calendar: वर्ष 2022 का नवंबर माह प्रारंभ हो गया है। पिछले माह मंगल ने मिथुन में प्रवेश किया था और 30 अक्टूबर को वह वक्री हो गया है। 17 अक्टूबर को सूर्य ने, 18 अक्टूबर को शुक्र ने, 26 अक्टूबर को बुध ने राशि परिवर्तन किया था। 23 अक्टूबर को शनि ने मकर राशि में वक्री से मार्गी गोचर किया था। आओ जानते हैं नवंबर 2022 के ग्रह परिवर्त।
 
नवंबर 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन | Graho ka rashi parivartan november 2022:
 
1. शुक्र : 11 नवंबर को शुक्र ग्रह तुला से निकलकर रात 7 बजकर 52 मिनट पर वृश्‍चिक में आ गए हैं। 
 
2. मंगल : 13 नवंबर को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में आ गए हैं। 
 
3. बुध : 13 नवंबर को बुध ग्रह तुला से निकलकर रात 9 बजकर 28 मिनट पर वृश्‍चिक में प्रवेश कर गए हैं। 
 
4. सूर्य : 16 नवंबर को सूर्य तुला से निकलकर शाम 06 बजकर 58 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा।
 
5. गुरु : 24 नवंबर को गुरु यानी बृहस्पति ग्रह अपनी ही राशि मीन में सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर वक्री से मार्गी होगा।
 
6. शनि : शनि ग्रह पहले से ही मकर में मार्गी गोचर कर रहा है। 
 
7. राशि : राहु ग्रह पहले से ही मेष में मौजूद है।
 
8. केतु : केतु ग्रह पहले से ही तुला में मौजूद है।
ये भी पढ़ें
कैसे हुई हिन्दू शब्द की उत्पत्ति और क्या है इसका अर्थ