• Webdunia Deals

बीजिंग पहुंचे अजीत डोभाल, चीनी राष्‍ट्रपति से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली/बीजिंग| Last Modified Thursday, 27 July 2017 (08:43 IST)
Widgets Magazine
नई दिल्ली/बीजिंग। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में भाग लेने चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए हैं।
 
डोभाल ब्रिक्स के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ ब्रिक्स देशों से संबंधित सुरक्षा संबंधित उपायों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। डोभाल ऐसे समय चीन पहुंचे हैं जब दोनों देशों के जवान विवादित डोकलाम क्षेत्र में आमने-सामने हैं तथा दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
 
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा था कि भारत के साथ डोकलाम क्षेत्र से सेना हटाने तक अर्थपूर्ण बातीचीत नहीं हो सकती। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि किसी भी तरह की बातचीत से पहले दोनों देशों को अपनी सेना पीछे हटानी चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स दुनिया की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रिका शामिल हैं। (वार्ता)  
Read more on : अजीत डोभाल बीजिंग में अजीत डोभाल चीनी राष्ट्रपति ब्रिक्स Doklam Brics Nsa Ajit Dobhal Ajit Dobhal In China