• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mithun chakraborty to be honoured with dadasaheb phalke award for contribution in indian cinema
Last Modified: Monday, 30 September 2024 (10:33 IST)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

Mithun Chakraborty
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। 
 
मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा। अश्विनी वैष्ण ने लिखा, मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। 
 
उन्होंने कहा, यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने फैसला लिया है कि लेजंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।  
 
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को बॉलीवुड का 'डिस्को किंग' कहा जाता है। उन्होंने 1977 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में अब तक करीब 350 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिन्दी से लेकर बांग्ला, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 
 
ये भी पढ़ें
जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स को हुए 13 साल, विद्युत जामवाल ने किया था बॉलीवुड डेब्यू