• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. औरंगाबाद के व्यापारियों की कोविड 19 के प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
Written By
Last Updated : Thursday, 8 April 2021 (11:32 IST)

औरंगाबाद के व्यापारियों की कोविड 19 के प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी

Aurangabad
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। कोविड-19 से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए नए प्रतिबंधों के खिलाफ औरंगाबाद के व्यापारियों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सरकारी आदेश 'ब्रेक दी चेन' के तहत गैर-आवश्यक श्रेणी में आने वाली सभी दुकानें 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी।
 
'महाराष्ट्र नाभिक महामंडल' ने बुधवार को इस आदेश पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 'सैलून' की दुकानों के मालिक यहां शनिवार को सरकार के पुतले जलाएंगे और 22 अप्रैल को 'मुंडन आंदोलन' के तहत अपने सिर मुंडवाएंगे। संगठन ने बताया कि वे 14 अप्रैल को दुकानों के बाहर 'घंटानाद' प्रदर्शन भी करेंगे।

webdunia

 
औरंगाबाद जिला व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की थी और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें लिखा था कि उन्हें या तो अपनी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए या 'आत्मदाह की अनुमति' दे दें। व्यापार संघ के अनुसार जिले में करीब 40 हजार व्यापारी और उनके करीब 2 लाख कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी आजीविका के लिए सरकार से पैकेज की मांग भी की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हेल्‍थ के लिए बहुत उपयोगी हैं झारखंड की पत्तेदार सब्जी प्रजातियां