Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Vastu Tips

Vastu Tips: घर के मंदिर में पूजा की थाली इस दिशा में रखेंगे तो खुशी के साथ आएगी समृद्धि

Vastu Tips
Puja ki Thali: यदि आप घर में पूजा करते हैं और पूजाघर बना हुआ है तो पूजा के कई नियम है। जैसे दीपक किस ओर प्रज्वलित होगा, प्रसाद किस ओर रखा जाएगा। उसी तरह पूजा की थाली रखने की भी दिशा तय है। अत: जब भी पूजा करें तो यह जरूर जान लें कि पूजा समग्री और पूजा की थाली किस ओर रखना है।
 
1. पूजा की थाली पीतल, तांबे या चांदी की होना चाहिए।
 
2. पूजा की थाली उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए।
 
3. पूजाघर या मंदिर उत्तर या ईशान दिशा में है तो थाली को उत्तर दिशा में रखें।
 
4. भगवान को भोग लगाने वाली थाली को उनके दाएं हाथ ओर रखें।
 
5. पूजा की थाली आप घर के किसी भी आग्नेय, दक्षिण या नैऋत्य कोने में न रखें।
 
6. पूजा की थाली को गंदा न रखें। उसे समय समय पर साफ करते रहें।