5 फेंगशुई शो पीस सचमुच बदल देते हैं पर्सनल लाइफ
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
Feng Shui Tips: चीन के वास्तु फेंगशुई के अनुसार ऐसी सैंकड़ों वस्तुएं या शोपीस हैं जिन्हें घर, दुकान, ऑफिस या कहीं पर भी रखने से एक ओर जहां वास्तु दोष दूर होता है। वहीं यह छोटी छोटी चीजें आपकी पर्सनल लाइफ को बदलने की क्षमता भी रखती हैं। आओ जानते हैं ऐसे ही खास 5 शोपीस के बारे में जानकारी।
1. क्रिस्टल-ट्री : फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल-ट्री को रखने से घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और मान-सम्मान बना रहता है।
2. घोड़े की मूर्ति : फेंगशुई के अनुसार घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की होती है। सफेद युगल घोड़े का शोपीस रखकर पति-पत्नी के संबंधों में ज्यादा गर्माहट और प्यार लाया जा सकता है।
3. तीन टांगों वाला मेंढक : घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखने को भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह भाग्यशाली होता है। इसे आप अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रख सकते हैं। यह भाग्य को जागृत करता है। आप चाहें तो इसकी जगह सिक्के मुंह में लिए कछुआ भी रख सकते हैं। सिक्के मुंह में लिए कछुआ उन्नती के साथ ही धन-समृद्धि का योग बनता है। इसे रखने से आयु भी लंबी होने की मान्यता है।
4. गोल्डन फिश : इस मछली को फेंगशुई में सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने के लिए गोल्डन फिश की मूर्ति घर के ड्रॉइंगरूम में रखी जाती है।
5. तितलियां : फेंगशुई के अनुसार घर में सम संख्या में उड़ती हुई तितलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। तितलियां घर में खुशियां लाती हैं। सभी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। तितलियों से संबंधों में घनिष्ठता आती है और जीवनसाथी से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। शयनकक्ष इसके चित्र को लगाने से फायदा मिलता है। तितलियां खुशियों के साथ ही शांति और समृद्धि की भी प्रतीक हैं। इससे उन्नती और समृद्धि के द्वार खुलते हैं।