webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Feng Shui butterfly

फेंगशुई के अनुसार घर में तितलियों की तस्वीर रखने के होंगे 5 फायदे

feng shui
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से एक तितलियों की तस्वीर घर में रखने के बारे में जानें।
 
 
1. फेंगशुई के अनुसार घर में सम संख्या में उड़ती हुई तितलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। तितलियां घर में खुशियां लाती हैं। सभी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है।
 
2. बच्चों के पढ़ने वाले कमरे में इसे लगाने से उनका पढ़ने में मन लगा रहता है। 
 
3. तितलियों से संबंधों में घनिष्ठता आती है और जीवनसाथी से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। शयनकक्ष इसके चित्र को लगाने से फायदा मिलता है।
 
4. तितलियों के सुंदर चित्र घर में रहने से सभी सदस्यों की रचनात्मकता अर्थात क्रिएटिविटी में बढ़ोतरी होती है।
 
5. तितलियां खुशियों के साथ ही शांति और समृद्धि की भी प्रतीक हैं। इससे उन्नती और समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।