फेंगशुई अनुसार डोरी वाला ब्रेसलेट पहनने के 4 फायदे
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से एक लाल डोरी या रिबन वाले ब्रेसलेट के 4 फायदे।
लाल डोरी वाला ब्रेसलेट ( Feng Shui Red String Bracelet ) : फेंगशुई में कई तरह के ब्रैसलेट पहने का उल्लेख मिलता है। लकड़ी का, लकड़ी के मोतियों का, मनको का, मैग्नेटिक के मनको का, सिक्को का और रिबन का।
1. ऐसा माना जाता है कि लाल डोरी वाला ब्रेसलेट पहनने से धन समृद्धि बढ़ती है।
2. इससे पहनने से अच्छा फील होता है।
3. इसे पहनने से कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
4. इससे मन में सकारात्मकता बढ़ती है।
5. फेंगशुई में काले रंग के मनको वाला ब्रेसलेट पहने के भी प्रचलन है। इसे ब्लैक वुड ब्रैसलेट कहते हैं जिसमें विषम संख्या में मनके होते हैं। यह एक ब्रैसलेट की तरह बना होता है। इसमें इलास्टिक बैंड लगा होता है। इसे पहनने वाले का दिल व दिमाग स्थिर रहता है। इसे लकी माना जाता है।
सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।