Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. East facing house benefits

वास्तु के अनुसार पूर्वमुखी घर के ये हैं फायदे

Vastu tips of Aangan
Vastu Tips : वास्तु के अनुसार अक्सर लोग पूर्वमुखी मकान खरीदते हैं या पूर्वमुखी प्लाट पर घर बनाते हैं। इस दिशा में घर के होने के फायदे भी है और नुकसान भी। हालांकि पूर्व में दुकान या मकान में होने वाले नकारात्मक प्रभाव को आसानी से रोका जा सकता है। आओ जानते हैं पूर्वमुखी घर के फायदे।
 
 
1. पूर्वमुखी मकान में रहने से सेहत में लाभ मिलता है। आरोग्यता प्राप्त होती है।
 
2. इस दिशा के मकान में रहने वाले लोगों में आलस्य नहीं रहता है।
 
3. पूर्वमुखी मकान जीवन में उन्नति प्रदान करता है। जातक शासन प्रशासन में उच्च पद प्राप्त करता है।
 
4. पूर्वमुखी मकान में हवा और प्रकाश भरपूर रहते हैं। इसलिए घर का वातावरण भी सही रहता है। वास्तु दोष नहीं रहता है।
 
5. पूर्वमुखी मकान व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में समृद्धि और सफलता को प्रदान करता है।
 
6. पूर्वमुखी घर के लोग भाग्यशाली होते हैं। जो घर पूर्व दिशा में बड़े और निचले स्तर पर होते हैं, वे और भी ज्यादा सौभाग्यशाली होते हैं।
7. पूर्व दिशा वाले घरों में इस दिशा में एक निश्चित स्थान खुला है तो धन और समृद्धि का आगमन बना रहता है।
 
8. यदि आपने इससे वास्तु अनुसार डेवलप किया है तो यह घर में अच्छे परिणाम सुनिश्चित करता है।
 
9. इस घर के छात्रों का पढ़ाई में मन लगता है। एकाग्रता बढ़ती है।
 
10. यदि इस दिशा में बालकनी या बरामदा तो यह तेज बुद्धि को विकसित करता है।
 
11. पूर्वमुखी घर शांति, सद्भाव, स्वास्थ्य, धन, नाम, प्रसिद्धि, विकास में उत्कृष्टता पर हैं, बशर्ते की वह वास्तु अनुसार बना हो।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।