Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Malpua bhog

श्राद्ध पर्व विशेष भोग : शाही लाजवाब रसीले मालपुए (देखें वीडियो)

Malpua bhog
*  लोकप्रिय भारतीय मिठाई मालपुए बनाने की विधि 
 
सामग्री : 
 
1 कप मैदा छना हुआ, 1 कप दूध, 1 चम्मच सौंफ, डेढ़ कप शक्कर, 1 चम्मच नींबू रस, घी (तलने और मोयन के लिए), डेकोरेशन के लिए मेवे की कतरन, 1 चम्मच इलायची पावडर।
 
 
पहले मैदे में दो बड़े चम्मच घी का मोयन डालें, तत्पश्चात दूध और सौंफ मिलाएं और घोल तैयार कर लें। एक मोटे पेंदे के अलग बर्तन में शक्कर, नींबू रस और तीन-चौथाई कप पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
 
एक कड़ाही में घी गर्म करके एक बड़े चम्मच से घोल डालते जाएं और करारा फ्राय होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबोएं और एक अलग बर्तन में रखते जाएं। इस तरह सभी मालपुए तैयार कर लें और ऊपर से मेवे की कतरन और इलायची बुरका कर शाही लाजवाब रसीले मालपुए पेश करें। 
 
देखें वीडियो
ये भी पढ़ें
छेने के स्पंजी रसगुल्ले (देखें वीडियो)