Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. सिख धर्म
  4. Guru Nanak Dev ke Amrut Vachan

20 सितंबर : गुरु नानक देव पुण्यतिथि पर पढ़ें नानकदेव के 10 अमृत वचन

Amrut Vachan
guru nanak thoughts : सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव की 20 सितंबर को पुण्‍यतिथि मनाई जा रही है। आइए यहां जानिए गुरु नानक देव जी के 10 अमृत वचन-Guru Nanak dev
 
1. गुरु नानक देव कहते हैं हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।
 
 
2. गुरु नानक देव के अनुसार हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।
 
3. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।
 
 
4. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।
 
5. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।
 
6. हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
 
7. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।
 
 
8. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे। 
 
9. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।
 
10. गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार का नारा' दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।


 
ये भी पढ़ें
मां लक्ष्मी की अद्भुत कृपा मिलती है इन उपायों से, साथ में पढ़ें मंत्र