Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. हनुमान जयंती
  4. shatruhanta hanuman mantra

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

lord hanuman
यदि आप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शत्रुओं से परेशान हैं, उनसे डर लगता रहता है या व्यर्थ ही लोग आपके शत्रु बन जा रहे हैं जो हनुमान जयंती पर निम्नलिखित इन 2 में से किसी एक मंत्र का 108 बार जाप करें और विधिवत रूप से आप हनुमानजी की पूजा करके उन्हें चौला अर्पित करें।

इन 2 में से कोई भी 1 मंत्र करें सिद्ध:

1. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।' 
मंत्र प्रभाव: शत्रु से अधिक भय हो, डर हो, तो यह मंत्र प्रयोग उचित रहेगा।
 
2. 'ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा।' 
मंत्र प्रभाव: शत्रु बलवान होने पर यह जप निश्चित लाभ देता है।

इस विधि से करें जप:

  • हनुमान जी का पूजन करें तथा नैवेद्य लगाएं। 
  • घर पर हनुमानजी का कोई भी चित्र लाल कपड़े पर रखकर पूजन करें।
  • पूजन में चंदन, सिन्दूर, अक्षत, कनेर, गुड़हल या गुलाब के पुष्प प्रयोग करें।
  • नैवेद्य में मालपुआ, बेसन के लड्डू आदि लें तब आरती कर संकल्प लेकर अपनी समस्या के अनुसार मंत्र जप करें।
  • पूर्वाभिमुख हो जप करें।
  • रुद्राक्ष माला, ब्रह्मचर्य व लाल वस्त्रासन का प्रयोग करें। 
  • यथाशक्ति जप कर उपलब्ध साधनों से 1 माला हवन करें, मंत्र सि‍द्ध हो जाएगा।
  • उपरांत नित्य 1 माला कार्य होने तक करें, बीच में बंद नहीं करें।