webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Shravan Shivratri Remedies

18 जुलाई को सावन की शिवरात्रि, विशेष फलदायी है यह दिन, करें ये 5 खास उपाय

Shravan Shivratri Remedies
Shravan Shivratri 2020
 

श्रावण मास में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है। फाल्गुन और श्रावण मास की शिवरात्रि को विशेष फलदायी माना गया है। इस बार श्रावण मास की शिवरात्रि 18 जुलाई 2020, शनिवार को मनाई जाएगी। 
 
जब मनुष्य पर हर ओर से संकट आ जाता है और जीवन में अधंकार छा जाता है तो शिवभक्ति रूपी नैया से सभी बाधाएं और कष्ट मिटते हैं। सुखद जीवन के लिए आप भी भोलेभंडारी की शरण में जाएं, श्रावण मास की शिवरात्रि पर अपनाएं यह आसान उपाय, क्योंकि इस दिन यह उपाय करने से जीवन के सब संकट कट जाते हैं। आइए जानें... 
 
अचूक उपाय :- 
 
1. सुबह स्नान कर यथासंभव सफेद वस्त्र पहन घर या शिवालय में शिवलिंग को पवित्र जल से स्नान कराएं।
 
2. स्नान के बाद यथाशक्ति गन्ने के रस की धारा शिवलिंग पर नीचे लिखें मंत्र या पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय बोलकर अर्पित करें -
 
रूपं देहि जयं देहि भाग्यं देहि महेश्वर:।
 
पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान्कामांश्च देहि मे।।
 
3. गन्ने के रस से अभिषेक के बाद पवित्र जल से स्नान कराकर गंध, अक्षत, आंकड़े के फूल, बिल्वपत्र शिव को अर्पित करें। सफेद व्यंजनों का भोग लगाएं। किसी शिव मंत्र का जप करें।
 
4. धूप, दीप व कर्पूर आरती करें।
 
5. अंत में क्षमा मांगकर दुखों से मुक्ति व रक्षा की कामना करें।

ये भी पढ़ें
Venus Transit in Gemini | शुक्र आएंगे मिथुन में, राहु-शुक्र की युति होगी हानिकारक, पढ़ें 12 राशियों पर क्या होगा असर