webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

'पहली नजर का प्यार', एक बीमारी

Last Updated: Wednesday, 16 November 2016 (17:11 IST)
Widgets Magazine
न्यू जर्सी। को लेकर दुनिया में प्रेमियों और वैज्ञानिकों की राय अलग-अलग हो सकती है। अब सोचिए, डॉक्टरों का कहना है कि 'पहली ही नजर में होने वाला प्यार' कोई प्यार नहीं बीमारी है जिसकी जड़ें आपके दिमाग में होती हैं। 
 

 

जानकारों का कहना है कि दरअसल प्यार होना एक धीमी प्रक्रिया है और कम से कम चार बार देखे जाने के बाद महसूस किया जा सकता है। लेकिन जिन्हें लगता है कि उन्हें पहली ही नजर में प्यार हो जाता है तो जान लें, यह प्यार नहीं वरन एक बीमारी है जिसे 'एट फर्स्ट साइट सिंड्रोम' कहा जाता है।

इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने तो इस बीमारी के कम से कम 11 लक्षण गिनाए हैं, इन लक्षणों से आप समझ सकते हैं कि वास्तव में आपका प्यार कैसा है और कहीं आप किसी बीमारी की चपेट में तो नहीं हैं।      
 
1. जो लोग पहली ही नजर के प्यार में पड़ जाते हैं तो ऐसे लोग कुछ ज्यादा ही रोमांटिक होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जा सकता है कि इन्हें कभी भी और कहीं भी प्यार हो सकता है और यह प्यार तुरत फुरत और इंस्टेंट होता है लेकिन जब यह गायब होता है तो जैसे गधे के सर से सींग।   अगर आप ऐसे नहीं हैं तो आप 'होपलेस रोमांटिक' नहीं हैं।                                 
 
2. इस मनोवैज्ञानिक विकार का दूसरा लक्षण यह है कि ये लोग या तो किसी के बारे में बहुत ज्यादा ही फील करते हैं या बिलकुल फील नहीं करते। इनके लिए इसके बीच की कोई फीलिंग्स नहीं होतीं हैं। कभी-कभी या समय-समय पर प्यार का अनुभव होना आपको मुश्किल होता है।
 
3.आश्चर्य की बात यह भी है कि ऐसे घनघोर प्रेमियों को 'एक समय पर एक ही इंसान पर क्रश' होता है। ऐसे लोग बहुत सारे लोगों से भी एक साथ प्यार का अहसास नहीं कर पाते हैं क्योंकि इससे इनके दिमाग में भावनात्मक 'ओवरलोड' हो जाता है और जिसे ये झेल नहीं पाते हैं। 
 
 
Read more on : पहली नजर का प्यार लव एट फर्स्ट साइट सिंड्रोम न्यू जर्सी रोमांस आलेख लव प्यार रोमा‍ंटिक बीमारी प्यार की बीमारी प्रेमी 11 Signs Love At First Sight Syndrome