webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Kedarnath yatra prarambh 2022

6 महीने बाद खुले बाबा केदारनाथ के पट, भक्त हुए भाव-विभोर

Kedarnath
Kedarnath temple char dham yatra 2022 : 6 मई 2022 शुक्रवार वैशाख शुक्ल पंचमी के दिन प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले। कोरोनाकाल के करीब 2 वर्ष बाद भक्त लोग मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पा रहे हैं। हजारों की संख्या में श्रद्‍धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंची डोली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त भी बाबा के जयकारों के साथ पहुंचे। मंदिर परिसर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
 
 
3 मई 2022 अक्षय तृतीया से छोटा चार धाम की यात्रा प्रारंभ हो गई है। इस चार धाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा की जाती है। यह सभी स्थान उत्तराखंड में स्थित है। बद्रीनाथ धाम में ही केदारनाथ (शिव ज्योतिर्लिंग), यमुनोत्री (यमुना का उद्गम स्थल) एवं गंगोत्री (गंगा का उद्गम स्थल) शामिल हैं। इन स्थानों पर 6 माह बर्फ होने के कारण यहां की यात्रा बंद रहती है। मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। बर्फ के पिघलने के बाद विशेष दिन कपाट खोले जाते हैं।
Char Dham 2022
Char Dham 2022
1. गंगोत्री : 03 मई 2022, प्रात: 11:15 बजे।
2. यमुनोत्री : 03 मई 2022, दोपहर 12:15 बजे।
3. केदारनाथ : 06 मई 2022, प्रात: 6:25 बजे।
4. तुंगनाथ : 06 मई 2022, दोपहर 12:00 बजे।
5. बद्रीनाथ : 08 मई 2022, प्रात: 6:25 बजे।
6. मध्यमहेश्वर : 19 मई, प्रात: 11:00 बजे।
7. रुद्रानाथ : 19 मई 2022, प्रात: 8:00 बजे।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि, आज और कल गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बारिश की संभावना है। 8 और 9 मई को मौसम साफ रहेगा। जबकि 10 और 11 को फिर से चारधाम के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।