webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा : गंगोत्री और यमुनोत्री में खुले मंदिर के कपाट, बद्रीनाथ और केदारनाथ के खुलेंगे इस दिन

char dham yatra name
Gangotri, yamunotri, kedarnath, badrinath yatra : 3 मई 2022 अक्षया तृतीया से छोटा चार धाम की यात्रा प्रारंभ हो गई है। इस चार धाम में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा की जाती है। यह सभी स्थान उत्तराखंड में स्थित है। बद्रीनाथ धाम में ही केदारनाथ (शिव ज्योतिर्लिंग), यमुनोत्री (यमुना का उद्गम स्थल) एवं गंगोत्री (गंगा का उद्गम स्थल) शामिल हैं। इन स्थानों पर 6 माह बर्फ होने के कारण यहां की यात्रा बंद रहती है। मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। बर्फ के पिघलने के बाद विशेष दिन कपाट खोले जाते हैं।
 
 
1. गंगोत्री : 03 मई 2022, प्रात: 11:15 बजे।
2. यमुनोत्री : 03 मई 2022, दोपहर 12:15 बजे।
3. केदारनाथ : 06 मई 2022, प्रात: 6:15 बजे।
4. तुंगनाथ : 06 मई 2022, दोपहर 12:00 बजे।
5. बद्रीनाथ : 08 मई 2022, प्रात: 6:25 बजे।
6. मध्यमहेश्वर : 19 मई, प्रात: 11:00 बजे।
7. रुद्रानाथ : 19 मई 2022, प्रात: 8:00 बजे।