webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Touching feet in Dream

सपने में चरण स्पर्श करने और पैर छूने के फायदे

Touching feet in Dream
हिन्दू संस्कृति में पैर छूना या चरण स्पर्श करना उत्तम आचरण का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि पैर के अंगूठे छूने से एक विशेष शक्ति का संचार होता है, क्योंकि मनुष्य के पांव के अंगूठे में विद्युत संप्रेषणीय शक्ति होती है। लेकिन यदि आप स्वप्न में किसी के चरण स्पर्श करते हुए देखते हैं तो जानिए इसके क्या फायदे मिलते हैं- 
 
1. यदि आप स्वप्न में किसी वृद्धजन के नम्रतापूर्वक चरण स्पर्श करते देख रहे हैं, तो यह उन्नति के रास्ते खुलने का संकेत है।
 
2. यदि आप सपने में चरण स्पर्श या पैर छूते देखते हैं तो यह आपके विपरीत ग्रह-नक्षत्रों के अनुकूल होने की निशानी है। 
 
3. सपने में वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श करते देखने से आपके भीतर आदर, विनय तथा नम्रता के भाग जागृत होने के संकेत हैं। 
 
4. सपने में किसी के पैर छूते देखने से आप उस व्यक्ति के औरा (Aura) को अपने आभामंडल या औरा में ग्रहण करके खुद को अधिक ऊर्जावान बनने का इशारा समझा जा सकता है। 
 
5. पैर के अंगूठे द्वारा शक्ति का संचार होता है। अत: यदि आप सपने में किसी के अंगूठे को स्पर्श कर रहे हैं तो यह जीवन से अंधकार नष्ट होने तथा सौभाग्य, आयु, बल, विद्या, यश वृद्धि का संकेत माना जा सकता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।